मतलौडा। मतलौडा के राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय कला व शिल्प कार्यशाला का वीरवार को समापन हो गया। जिसमें 60 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में आर्ट क्राफ्ट में रितु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में आरती ने व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में मन्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पॉट मेकिंग कंपटीशन में कोमल ने प्रथम स्थान पाया।
प्राचार्य रामनिवास ने बताया कि इससे छात्राओं की रचनात्मकता और एकाग्रता बढ़ती है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्किल को विकसित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। क्राफ्ट विशेषज्ञ द्वारा विभिन्न प्रकार की क्राफ्ट, फोटोग्राफ, मोचपोच आर्ट, मोल्डिंग व पेंटिंग, फैब्रिक पाउच, कैनवस आर्ट पेंटिंग व फ्लावर मेकिंग कार्यशाला करवाई गई । इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में कलात्मक विकास के साथ-साथ हर बेकार समझे जाने वाली वस्तुओं का पुन: उपयोग व सदुपयोग सीखना था । इस कार्यक्रम की प्रभारी महिला प्रकोष्ठ कन्वीनर प्रिया अग्रवाल थी। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।