फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राइफलमैन का भाई लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव से आर्मी के राइफलमैन का छोटा भाई संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल जाते हुए लापता हो गया। वह कक्षा 10 वीं का छात्र है। परिजनों ने उसके अपहरण का शक भी जाहिर किया है। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की है लेकिन उसका भेद नहीं लगा। छात्र के पिता ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब छात्र की तलाश की जा रही है। सिवाह गांव निवासी जावेद ने बताया कि वह आर्मी में बतौर राइफलमैन जम्मू के डोडा में तैनात हैं। उससे छोटा उसका भाई सोहेल भी आर्मी में है। वह मणिपुर में तैनात है। उसका सबसे छोटा भाई वसीम गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा 10 वीं का छात्र है। उसके पिता जाकिर पेशे से राजमिस्त्री हैं। वीरवार सुबह नौ बजे उसके पिता जाकिर उसके भाई वसीम को स्कूल छोड़ने गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल से कुछ दूरी पर वसीम को उतार दिया। जब दोपहर को वसीम स्कूल से घर नहीं आया तो वह स्कूल गए। स्कूल से उन्हें पता चला कि वसीम वीरवार को स्कूल गया ही नहीं था। वसीम का मोबाइल स्विच ऑफ है लेकिन व्हाट्सएप व इंस्ट्राग्राम चल रहा है। उनको वसीम से संपर्क नहीं हो पा रहा। उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें