फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी में नव नियुक्त इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर ने किया पौधरोपण

Tue, 17 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्राकेमिकल परिसर (पीआर एवं पीसी) में 100 से अधिक नए नियुक्त युवा इंजीनियरों और जूनियर इंजीनियरिंग सहायकों ने स्वर्ण जयंती पार्क में वृक्षारोपण किया। इसके तहत जामुन (ब्लैकबेरी) के 110 पौधे लगाए गए। पर्यावरण अनुकूलता के लिए इंडियन ऑयल और सीएमसी की बैठक में कार्बन न्यूट्रिलाइजेशन के लिए उठाया गया यह बड़ा कदम है। इसके तहत ही 19 और 20 जनवरी को कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्बन न्यूट्रल इवेंट के रूप में बैठक होगी।
विज्ञापन



पौधारोपण में कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) बीवी राम गोपाल और कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) वीके रायजादा, महाप्रबंधक (मानव संसाधान) एसके बोस, जीएम (स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण) राजेश बीघे शामिल हुए। राजेश बीघे ने स्वस्थ परिवेश के लिए वृक्षारोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। बीवी राम गोपाल ने कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ टाउनशिप और प्लांट दोनों में बिजली के सदुपयोग के लिए प्रयास करने की अपील की। वीके रायजादा ने बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण प्रदूषण करने में बहुत सहयोगी है। इस अवसर पर कई नव नियुक्त इंजीनियरों ने भी कार्बन उत्सर्जन यथासंभव कम करने के लिए अपनी आदतेें बदलने की बात कही। सभी ने बिजली, पानी और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की बरबादी रोकने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें