फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशे के धंधे में होना चाहते थे अमीर, ऑपरेशन ट्रैक डाउन दो और तस्करों को पकड़ा

Tue, 25 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के दौरान 1 किलो 18 ग्राम अफीम तस्करी मामले में दो आरोपियों को रविवार शाम को मतलौडा से गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपनी पहचान नैन गांव के सचिन उर्फ चीनू व वैशर गांव के सचिन उर्फ अक्षय के रूप में बताई है। दोनों नशे के धंधे में शार्टकट तरीके से पैसा कमाकर अमीर बनना चाहते थे।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों सावेज व निखिल के साथ मिलकर अफीम तस्करी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह और उनके साथी आरोपी शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाना चाहते थे। पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपी सावेज ने उनको अफीम तस्करी के काम से पैसे मोटे पैसे कमाने की बात कही और मिलकर राजस्थान के चित्तौड़गढ से कम कीमत पर उक्त अफीम खरीदकर लाए थे। अफीम को बेचने की जिम्मेदारी सावेज व निखिल ने ली थी और बाद में पैसे बराबर हिस्सों में बांटने की बात कही थी। सावेज व निखिल अफीम को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को मतलौडा क्षेत्र अफीम के साथ काबू कर लिया था।
विज्ञापन


प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों सचिन उर्फ चीनू व सचिन उर्फ अक्षय माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। पुलिस ने 13 अक्तूबर को अटावला से उरलाना गांव की सड़क पर कार से अफीम की तस्करी कर रहे वैशर गांव निवासी निखिल व यूपी के कैराना निवासी सावेज को गिरफ्तार किया था। कार से 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की थी। थाना मतलौडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। दोनों आरोपियों ने रिमांड के दौरान पूछताछ में फरार अपने तीन साथी आरोपियों नैन गांव के सचिन उर्फ चिन्नू, वैसर गांव के सचिन उर्फ अक्षय व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर बरामद अफीम शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए राजस्थान के चित्तौड़गढ से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेजने के बाद फरार तीनों आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें