फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संशोधित... ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी। जीआरपी
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में पानीपत की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जीआरपी को दो महीने बाद बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने सोमवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास से वारदात के दो और आरोपियों रविलाल निवासी बेगूसराय, बिहार और गोलू उर्फ राकेश उर्फ लंबू निवासी उचाना मंडी, जिला जींद को गिरफ्तार किया है। दोनों वारदात के दिन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर घूम रहे थे और ट्रेन में महिला से दुष्कर्म की वारदात होते देख ली थी। इसके बाद उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया था।
जीआरपी ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस इससे पहले रेलवे के तकनीशियन भजनलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जीआरपी ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पानीपत के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली मानसिक रूप से बीमार महिला से 24 जून की रात को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी लोकल ट्रेन के कोच में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। एसपी जीआरपी अंबाला ने वारदात का खुलासा करते हुए एसआईटी बनाकर चार जिलों अंबाला, करनाल, पानीपत और सोनीपत की 16 टीमों का गठन किया था। जीआरपी ने 11 जुलाई को दो आरोपी रेलवे के तकनीशियन टोहाना फतेहाबाद के भजनलाल व एक घुमंतू करनाल जलाला गांव के शिवम को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वारदात में पांच लोग शामिल थे। दो दिन बाद 12 जुलाई को जीआरपी ने एक अन्य आरोपी सोनीपत के गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने दो आरोपियों के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया था। गुलाब सिंह ने इतनी जानकारी दी थी कि एक आरोपी का नाम लंबू है। उसी समय से पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जीआरपी सोमवार को लंबू तक पहुंच गई। टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर पार्क से लंबू को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद जीआरपी ने पांचवें आरोपी बिहार के जिला बेगूसराय निवासी रविलाल को काबू किया।
वारदात के दिन घूम रहे थे रेलवे स्टेशन पर
पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय वह स्टेशन पर घूम रहे थे। उन्होंने ट्रेन में एक महिला के साथ तीन व्यक्तियों को देखा तो वह भी कोच में पहुंच गए। कोच में महिला से दुष्कर्म की घटना होते देख उन्होंने भी दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन



वर्जन :
महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में महिला ने पांच आरोपियों के शामिल होने के बयान दिए थे। जीआरपी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डॉ.
- डाॅ. नितिका गहलोत, एसपी जीआरपी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें