फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : हरियाणा का दूध-दही खा रखा है उसके अनुसार ही चला भाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नीरज ने हरियाणा का दूध दही खा रखा है। वह भाले के अनुसार नहीं बल्कि भाला उसके अनुसार चला। उसके साथ उनका अकेली का नहीं बल्कि करोड़ों माताओं का आशीर्वाद और दुआएं हैं। नीरज पेरिस ओलंपिक में भी इतिहास दोहराएगा।
विज्ञापन


यह कहना है कि गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी का। सरोज देवी ने बताया कि नीरज चोपड़ा के वीरवार रात के मैच को लेकर उसमें सुबह से उत्साह व खुशी रही। सबसे पहले भगवान से प्रार्थना की और घर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी देवी देवताओं से नीरज के स्वर्ण पदक की प्रार्थना की। उसका शाम को भी घर के किसी काम में ज्यादा मन नहीं लगा। बस नीरज को लेकर प्रार्थना करती रही। उसको 11:55 बजे का इंतजार रहा। सरोज ने कहा कि नीरज ने हरियाणा का देसी दूध और घी खा रखा है। उसके शरीर में दम है। भाला उसके अनुसार चलेगा। वह जितना चाहेगा और जहां चाहेगा भाला उतनी दूरी और वहीं पर जाता है। नीरज की मां सरोज ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का स्वर्ण पदक पक्का था। वह इसमें चूक गई। उसको भी विनेश के पिछड़ने पर काफी दुख है। आयोजकों को पहले वजन को कराना था। उसको हौसला नहीं तोड़ना चाहिए, बल्कि हिम्मत कर आगे बढ़ना चाहिए।
पिता और चाचा बोले नीरज पर सबकी नजर
पिता सतीश कुमार ने बताया कि पेरिस ओलंपिक में नीरज पर सबकी नजर हैं। हर कोई उनको लेकर प्रार्थना कर रहा है। खंडरा गांव का बच्चा-बच्चा इसको लेकर उत्साहित है। वह आठ महीने से पेरिस ओलंपिक को लेकर तैयारी में लगा हुआ है। क्वालिफाइंग मैच में अच्छे प्रदर्शन से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। यह पक्की हो जाएगी। वे उनका गांव में फिर से भव्य स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें