फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खुलासा ः माफी के बहाने की थी राकेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप की जसबीर कॉलोनी में रविवार शाम को करीब छह बजे गर्दन में पेंचकस मारकर कर राकेश की हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने दिन में मृतक के भतीजे की पत्नी के पैर में ईंट मारी थी।
विज्ञापन

शाम को वह माफी मांगने के बहाने घर पहुंचा। जब राकेश ने विरोध किया तो गर्दन में पेंचकस मारकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने तहसील कैंप थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर शाम करीब छह बले सीआईए-1 की टीम ने बरसत रोड नाले के पास से आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह दो साल से जसबीर कॉलोनी में रह रहे हैं। उनके पास वाले कमरे में उनके चाचा राकेश भी रहते थे। कॉलोनी का अमन उनकी पत्नी पर अक्सर अश्लील टिप्पणी करता था। जिसका उन्होंने विरोध किया था। रविवार को आरोपी ने करीब तीन बजे अमन ने उनकी पत्नी के पैर में ईंट मार दी थी। जिसके बाद वह भाग गया था। शाम को करीब छह बजे वह उनके घर पर आया। उस समय वह और उनकी पत्नी दोनों घर पर ही थीं। आरोपी ने माफी मांगी और कहा कि मेरे मम्मी-पापा ने तुम्हें बुलाया है। इसी बीच राकेश भी वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को वहां से जाने के लिए कहा। जिस कारण दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। वे दोनों सीढि़योंं से नीचे उतरने लगे तो आरोपी ने राकेश की गर्दन पर पेंचकस से वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को पुलिस ने राकेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ गए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। परिजनों ने पहले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों को समझाकर शांत कराया और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आरोपी अमन के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें