फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पर्स, आठ हजार रुपये लौटाए पर चेन देने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर के किला बाजार क्षेत्र में खरीदारी के बहाने आई एक महिला पर दुकान संचालिका का पर्स चोरी करने का आरोप लगा है। पर्स में आठ हजार रुपये नकद और 1.30 तोले की सोने की चेन थी। पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई की बात कही तो आरोपी महिला थाने पहुंची और पर्स व नकदी लौटा दी, लेकिन सोने की चेन देने से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी वेडिंग वर्ड के नाम से लहंगों की दुकान है। चार अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह किला बाजार स्थित प्रियंका के पार्लर में बैठी थी। इसी दौरान लवली नाम की महिला अपने बच्चे के साथ वहां पहुंची और पार्लर संचालिका से लहंगा किराये पर लेने की बात करने लगी।
मोनिका ने बताया कि वह भी लहंगे किराये पर देती है। उसके पास एक पिट्ठू बैग था, जिसमें उसने
अपना पर्स रख लिया था। आरोप है कि रुपये निकालते समय लवली ने पर्स देख लिया।
इसके बाद मोनिका अपनी एक्टिवा पर लवली और उसके बच्चे को बैठाकर अपनी दुकान पर ले आई। वहां लहंगे दिखाने के बाद जब उसने बैग की तलाशी ली तो पर्स गायब मिला। पर्स में आठ हजार रुपये और 1.30 तोले की सोने की चेन थी। उसने लवली से संपर्क कर पर्स चोरी होने की बात कही और पुलिस में शिकायत देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मामला थाने पहुंचने पर लवली भी वहां आ गई। पुलिस के सामने उसने पर्स लौटा दिया, जिसमें आठ हजार रुपये मौजूद थे, लेकिन सोने की चेन लौटाने से इन्कार कर दिया। किला थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें