फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेवानिवृत कर्मचारियों को जमा करवाना होगा जीवन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सरकार से सेवानिवृत कर्मचारी जो कि जिला खजाना कार्यालय करनाल और अधीनस्थ उप खजाना कार्यालय के जरिये पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें 3 नवंबर से अपना जीवन प्रमाणपत्र कार्यालय में जमा करवाना होगा। ताकि उन्हें नवंबर माह की पेंशन वितरित की जा सके। जिला खजाना अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि 3 से 7 नवंबर तक ए से ई, 10 से 14 नवंबर तक एफ से जे, 17 से 21 नवंबर तक के से ओ और 24 से 28 नवंबर तक पी से जेड तक नाम वाले व्यक्ति कार्यालय में प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं। इसमें आधार कार्ड, पीपीओ (पेंशन कॉपी जो कि खजाना कार्यालय से प्राप्त हुई हैं), पेन कार्ड व स्वयं का मोबाइल साथ लेकर आएं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें