करनाल। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में 2 नवंबर को भाजपा की ओर से यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में बैठक की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रवीण ने बताया कि 31 अक्तूबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से मैराथन का आयोजन होगा और एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, ईलम सिंह, साहिल मदान, दीपक शर्मा, संयोगिता गुप्ता, प्रियंका काठपाल, नरेंद्र नरवाल व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। ब्यूरो