फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिटायर कर्मचारी संघ 17 को धरना देगा

Sat, 06 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते सचिव भले राम शर्मा। स्रोत : संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। रिटायर कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को सीटू कार्यालय में मासिक बैठक की। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन के आह्वान पर 17 सितंबर को जंतर मंतर पर 10 से एक बजे तक धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान शीशपाल मलिक ने बताया कि पंजाब व हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए संघ सहायता राशि इकट्ठा करके राज्य कमेटी को भेजेंगा और कमेटी सभी जिलों से इकट्ठे हुए पैसे को बाढ़ राहत कोष में जमा कराएगी। राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह नांदल ने बताया 29 अगस्त को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया था कि 17 सितंबर को जंतर मंतर पर 10 से एक बजे तक धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और इसके बाद भी रिटायर कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित रहने का बिल वापस नहीं लिया तो 18 सितंबर को राष्ट्रीय कमेटी की बैठक में फरीदाबाद में बड़े आंदोलन का फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेंशन कोमोटेशन 12 वर्ष में पूरी की जाए। 65 और 70 वर्ष की आयु में दस प्रतिशत और 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रति माह व मेडिकल सुविधा कैशलेस छह माह की सेवा के बाद एक वार्षिक वृद्धि दी जाए। सभी बसों व रेल, हवाई जहाज में किराए की पचास प्रतिशत छूट दी जाए। साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। उन्होंने आराेप लगाया कि मांगों के समर्थन में लंबे समय से कर्मचारी आंदोलन पर हैं लेकिन अभी तक सरकार मांगों को अनदेखा कर रही है। इसलिए संघ के कर्मचारियों में भारी रोष है। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान शीशपाल मलिक और मंच का संचालन जिला सचिव भले राम शर्मा ने किया। इस अवसर पर संघ के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, मोहर सिंह, श्यामसुन्दर, सीताराम, रोहतास सिंह, दिलावर सिंह, ओम प्रकाश व संगठन सचिव प्रीतम रावल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें