फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिटायर कर्मचारी संघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिटायर कर्मचारी संघ की मासिक बैठक सीटू कार्यालय में जिला प्रधान शीशपाल मलिक की अगुवाई शनिवार को हुई। बैठक का संचालन भले राम शर्मा ने किया। जिसमें नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। इसके अंतर्गत उपायुक्त के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान शीशपाल मलिक ने बताया कि नौ जुलाई की राष्ट्रीय स्तर की हड़ताल का रिटायर कर्मचारी संघ समर्थन करते हुए जहां भी संघ का कार्यक्रम होगा रिटायर कर्मचारी शामिल होकर पूरा समर्थन करेगा। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष में जिला स्तर पर उपायुक्त के कार्यालय के सामने दस से एक बजे तक धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह नांदल ने बताया रिटायर कर्मचारियों द्वारा 11 मार्च 2025 को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय धरना व 22 अप्रैल को जिला स्तर के धरने पर देखते हुए पूरे हरियाणा सरकार द्वारा रिटायर कर्मचारियों की राज्य कमेटी के लिखित पत्र देकर 11 सूत्री मांग पत्र बातचीत हुई थी। कई मांगों पर सहमति जताई लेकिन अभी तक उसे बैठक के मिनट्स जारी नहीं किए गए। जिससे रिटायर कर्मचारी संघ में भारी रोष है। 15 जुलाई को जिला स्तरीय धरने में पुलिस विभाग के रिटायर कर्मचारी बढ़ चलकर भाग लेंगे और केंद्र सरकार के इस विधायक को वापस कराकर ही दम लेंगे। इस अवसर पर जिला पुलिस एसोसिएशन के जिला प्रधान सत्यवान कादियान, सचिव धर्मवीर हुड्डा, सीटू के सचिव सुनील दत्त, किसान सभा के प्रधान सुरेंद्र मलिक, इसराना ब्लॉक से सीताराम व समालखा ब्लॉक से ईश्वर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें