फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवा महोत्सव का परिणाम ... रसिया ग्रुप डांस में आर्य कॉलेज पानीपत प्रथम

Sat, 08 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 46वें अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का दूसरा दिन रहा। महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से किया गया। दूसरे दिन अनेक विधाओं की प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रसिया ग्रुप डांस में आर्य कॉलेज पानीपत प्रथम रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम
रसिया ग्रुप डांस : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस, तृतीय एसडी पीजी कॉलेज पानीपत।
क्लासिकल डांस सोलो : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय एसडी पीजी कॉलेज पानीपत, तृतीय कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस।
रिचुअल : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस, तृतीय कपिलमुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत।
हरियाणवी हिंदी स्किट : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय डीएवी पीजी कॉलेज करनाल, तृतीय एसडी कॉलेज अंबाला कैंट।
क्लासिकल वोकल सोलो : प्रथम गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल, द्वितीय जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट, तृतीय कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस।

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज करनाल, द्वितीय कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस, तृतीय बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल।
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन प्रकाशन : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस, तृतीय गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल।
लाइट वोकल : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय एसडी कॉलेज अंबाला कैंट, तृतीय कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस।
क्ले मॉडलिंग : प्रथम कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस, द्वितीय एसडी कॉलेज अंबाला कैंट, तृतीय राजकीय महिला महाविद्यालय पलवल।
कार्टूनिंग : प्रथम कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस, द्वितीय आईबी पीजी कॉलेज पानीपत, तृतीय एसडी पीजी कॉलेज पानीपत।
कॉलाज : प्रथम कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस, द्वितीय एसडी पीजी कॉलेज पानीपत, तृतीय आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें