फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

Sat, 08 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एसडीवीएम स्कूल में राष्ट्र गीत का गायन करते विद्यार्थी। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह से एक सुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् व हरियाणा राज्य गीत जय जय जय हरियाणा गाकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। संपूर्ण विद्यालय प्रांगण वंदे मातरम् और जय जय जय हरियाणा के स्वर से गूंज उठा। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने वाला रहा, बल्कि सभी के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव भी बना। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि यह गीत हमारे देश की आजादी और एकता का प्रतीक है। जिसे हमें हमेशा सम्मान के साथ गाना चाहिए। इस आयोजन से बच्चों के हृदय में राष्ट्र के प्रति प्रेम और गर्व की भावना और अधिक प्रबल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें