फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल श्रम कर रहे दो बच्चों का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के बतरा कॉलोनी कच्चा कैंप बाजार में काम कर रहे दो बच्चों को एमडीडी ऑफ इंडिया की शिकायत मिलने पर मानव तस्करी विरोधी इकाई के सदस्यों ने रेस्क्यू कराया और बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहां इन दोनों बच्चों की काउंसलिंग की गई। उसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को बाल देखभाल गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के तत्वाधान में काम कर रही एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा न्याय तक पहुंच कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे बचपन बचाओ आंदोलन के तहत पानीपत को बाल श्रम से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट की कार्रवाई में एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश चहल और एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था से अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें