फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूब रहे चार कांवड़ियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली यमुना नदी में स्नान करने के दौरान चार कांवड़िए गहरे पानी में बह गए। साथी कांवड़ियों के शोर मचाने पर यमुना किनारे इंजन बोट लिए तैनात गोताखोर पीएसी पुलिस टीम एवं प्राइवेट गोताखोरों ने उन्हें रेस्क्यू किया। चारों शिवभक्तों को सकुशल बाहर निकालते हुए उन्हें गंतव्य की ओर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव बरसत निवासी अंकित हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने साथियों के साथ में रविवार को सनौली हरियाणा-यूपी बार्डर सनौली यमुना पुल पर पहुंचा। गंतव्य की ओर प्रस्थान करने से पूर्व वे यमुना नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान अंकित यमुना नदी में गहरे पानी में बह गया। उसके साथियों ने शोर मचाया इसके बाद यमुना नदी पर तैनात पीएसी के गोताखोर व प्राइवेट गोताखोर बिल्लू, दिलशाद, नौशाद, मासूम, नाजिम, इरफान व जाहिद ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने चंद मिनटों में ही यमुना नदी में बह रहे कांवड़िए को रेस्क्यू कर लिया तथा उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद गोताखोर कांवड़िए को लेकर एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव व सीओ बिजेंद्र सिंह भडाना के समक्ष पहुंचे। अधिकारियों ने कांवड़िए की जान बचाने वाले गोताखोरों की सराहना की। वहीं दूसरी घटना में हरियाणा के तीन अन्य शिवभक्त कांवड़िए यमुना घाट पर स्नान कर रहे थे, जो धीरे-धीरे अधिक पानी में पहुंच गए और डूब गए। वहां मौजूद अन्य क़ावड़ियों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उनको सकुशल यमुना नदी के दूसरे किनारे पर बाहर निकाल लिया गया। जिस पर कांवड़ियों ने गोताखोरों का आभार प्रकट किया और वे अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें