फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर युवकों ने किसान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव नामुंडा में युवकों को खेत में बैठकर शराब पीने से रोकना किसान को हंगामा पड़ गया। मनबढ़ों ने किसान को पीटा और बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामुंदा निवासी पूरनमल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम नहर के पास नामुंडा पुल के पास अपने खेत पर गया था। जब अपने ट्यूबवेल पर पहुंचा तो दो लड़के शराब पीते मिले। उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो गालीगलौज करने लगे। इसके बाद कॉल कर 10-15 लड़कों को बुला लिया और मारपीट की। तभी साथ के खेत से पड़ोसी बीचबचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही बाइक भी छीनकर ले गए। धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें