पानीपत। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे जिले में 44 स्थानों पर नाकेबंदी कर 460 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़ भाड़ वाली जगह पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रैस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद कॉलोनी की जांच की जा रही है।
एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलेभर में करीब 460 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। संवाद