फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबा साहेब को किया याद, जिला सचिवालय में दूध से कराया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कहीं पर बाबा की प्रतिमा को दूध से नहलाया तो कहीं बाइक रैली निकालकर बाबा की शिक्षाओं का संदेश दिया। इसके अलावा कार्यक्रमों में बाबा साहेब के संघर्ष को याद किया गया। समाज के लोगों को उनकी शिक्षा और संदेशों को अपनाने की सीख दी। सुबह से शाम तक शहर में कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

गोबिंद लाहोट ने समाज के लोगों के साथ रविवार को सुबह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की। इसके बाद प्रतिमा को 50 किलोग्राम दूध से नहलाया। समाज के लोगों ने बाबा साहेब को संघर्ष की मूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपने समय में कई बार अनदेखी और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

कांग्रेस नेता महिपाल सूबेदार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला सचिवालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण की। उन्होंने कहा कि हमें बाबासाहेब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे समाज और देश मजबूत होगा। उन्होंने दबे कुचले समाज को जगाने उस समाज के जीवन को ऊपर उठाने का काम किया। इस मौके पर बलजीत वाल्मीकि, शमशेर वाल्मीकि ,अमित वाल्मीकि, बलवान वाल्मीकि नूरवाला, सूबेदार जीत सिंह, लवान शर्मा व रोहित पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर रेलवे कर्मचारी मिशन द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती रेलवे स्टेशन पर मनाई गई। मुख्यातिथि क्षेत्रीय अधिकारी पानीपत राम अवतार मीणा और विशिष्ट अतिथि आजाद पुनिया रहे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता दयानंद उरलाना रहे। अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह ने की। मंच संचालन सुनील माहला ने की। राम अवतार मीणा ने कहा कि बाबा साहेब ने संघर्ष कर मुकाम हासिल किया और समाज को आज उन्हीं की बदौलत यह स्थान मिला है। समाज उनका ताऊम्र ऋणी रहेगा। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने बाबा साहेब की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर कमल मीणा, जसबीर, जितेंद्र गिरी, संदीप कुमार, नरेंद्र शर्मा, नरेशानंद महाराज मौजूद रहे।


दलबीर नगर में बाबा साहेग की जयंती पर मुख्यातिथि पूर्व मेयर सुरेश वर्मा रहे। उन्होंने बाबा साहेब की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बीआर आंबेडकर को उनकी जयंती पर याद करना हर किसी के लिए खुशी का विषय है। हमें उनकी शिक्षाओं और संदेशों को जीवन में अपनाना चाहिए। इससे समाज में मजबूती आएगी। इस मौके पर बिट्टू, महाबीर मास्टर, मामूराम, जोनी कुमार, कृष्णपाल, पदम सिंह, देवी सिंह, जसबीर व लहरी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें