फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दलबीर नगर के लोगों को राहत, ट्यूबवेल चालू

विज्ञापन
दलबीर नगर में ट्यूबवेल का उद्घाटन करते पार्षद सरोज वर्मा। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। शहर के दलबीर नगर के 550 घरों में पेयजल की सप्लाई प्राइवेट व्यक्ति कर रहा था। वह हर महीना चार्ज लेता था। निगम ने करीब छह लाख की लागत से लगे ट्यूबवेल से रविवार को पेयजल सप्लाई शुरू की। पार्षद सरोज वर्मा ने ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। पार्षद सरोज वर्मा ने कहा कि दलबीर नगर में लंबे समय से पेयजल की सप्लाई नहीं थी। प्राइवेट व्यक्ति ने अपने ट्यूबवेल से घरों में कनेक्शन दे रखे थे। ऐसे में लोगों को हर महीने 300 रुपये चार्ज देना पड़ता था। नगर निगम ने पिछले दिनों ट्यूबवेल लगाने के साथ पाइपलाइन बिछाना शुरू किया था। अब दलबीर नगर के लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल चालू होने से अब यहां के लोगों की समस्या का समाधान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें