फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों पर हत्या का शक

Thu, 21 Nov 2013 04:27 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मंगलवार 19 नवंबर को नाले में मृत मिलीं दो बहनों खुश्बू और मानसी की हत्या का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन


 शक जताया जा रहा है कि दो बहनों की उनके ही रिश्तेदारों ने हत्या कर दी थी। सूत्रों के अनुसार खुश्बू की गर्दन काटने गई। वहीं, पिता ने अपने ससुरालियों के साथ कमेटी के मामले में विवाद होने के बयान दिए हैं।

 विदित है कि अशोक विहार कालोनी के मनोज की दो बेटियों मानसी (07) और खुश्बू (05) के शव बीती रात को बरसत रोड पर ड्रेन नंबर दो से मिले थे।

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक में भेजा गया है। जहां पर दोनों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने खुश्बू की धड़ की तलाश करने के लिए ड्रेन नंबर दो का पानी कम करा दिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामा से पूछताछ
पुलिस ने पूछताछ के लिए मनोज के साले देशु से शक के आधार पर पूछताछ की है। मनोज का आरोप है कि वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और यहां पर हैंडलूम डिजाइनिंग का काम करता है।
विज्ञापन


उसके साले के साथ गत दिनों कमेटी के पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल किसी को नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें