फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करनाल से धान खरीद, उठान और भुगतान से संबंधित

Thu, 16 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में बुधवार को 63177 एमटी धान की खरीद की गई है, जिससे अब तक कुल खरीद 655499 एमटी तक पहुंच गई है। इसमें 406275 एमटी का उठान कर लिया गया है, जो कुल खरीद का 63 प्रतिशत है। अभी मंडियों में 239224 एमटी धान पड़ा हुआ है। मंडियों में जगह कम है, कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।कुरुक्षेत्र में बुधवार को भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने डीएफएससी को धरने के दौरान सुबह थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद जिले की सभी अनाजमंडियों में खरीद, उठान व भुगतान ठप रहा। डीएफएससी व अन्य खरीद एजेंसियों ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी। उधर, थप्पड़ मारने की घटना के बाद गिरफ्तार किसानों को पहले झांसा थाना ले जाया गया। यहां पर काफी संख्या में किसानों के पहुंचने के बाद उन्हें शहर के थाने में लाया गया। यहां पर भी सैकड़ों किसान पहुंच गए और थाना परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। इसके बाद एडीसी व अन्य अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक की। वहीं राइस सैलर संचालक उपायुक्त के साथ बैठक करते रहे। उपायुक्त ने जहां किसानों को डीएफएससी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया वहीं किसानों ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पानीपत की मंडियों में अब तक 118536 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। एजेंसियों और मिलर की ओर से 98049 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा 17918 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। अब तक 52.88 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। वहीं एजेंसियां किसानों को 16.68 करोड़ का भुगतान कर चुकी हैं।
यमुनानगर की सभी 13 मंडियों में 455397 एमटी धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 4,23,253 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 1,96,329 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,50,510 मीट्रिक टन, हरियाणा भण्डारण निगम की ओर से 76,414 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से 341863 एमटी धान का उठान हो चुका है जो कि 80.77 प्रतिशत है। 81390 एमटी धान अभी मंडियों में उठान के लिए पड़ा है। किसानों को अब तक 836 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

कैथल अनाज मंडी में अब तक 14 लाख 12 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है और 13 लाख 75 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। वहीं 11 लाख 20 हजार क्विंटल धान का उठान हो चुका है। इसके अलावा एजेंसियों की ओर से 720 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
अंबाला की मंडियों में बुधवार शाम तक 3 लाख 99 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी। इसमें से 3 लाख 78 हजार मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी थी और 2 लाख 70 हजार मीट्रिक टन का उठान हो चुका था। वहीं, एजेंसियों की ओर से 482 करोड़ में से 353 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें