फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में तीन वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल इंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल एवं उपप्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने बताया कि इस संस्थान में पांच शाखाओ केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल टेक्रोलॉजी में तीन वर्षीय डिप्लोमा करवाया जाता है। इसके लिए आवेदक स्वयं तथा संस्थान में आकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है जिसकी अंतिम तिथि 3 जून है। इसी तरह लेटरल एंट्री स्कीम के तहत सीधे दुसरे साल में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है।
विज्ञापन



आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
दाखिला प्रभारी पुनीत गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अनिवार्य दस्तावेज दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए। उपरोक्त दस्तावेज के साथ लेटरल एंट्री दाखिले के लिए दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र के साथ बारहवी पीसीएम या एनएसक्यूएफ लेवल-4 या दो साल आईटीआई कोर्स प्रमाण-पत्र जरूरी है।


प्रत्येक कोर्स के लिए 60-60 सीटें उपलब्ध
संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रहे कोर्स का विवरण अनुसार केमिकल इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 60 सीट व टेक्सटाइल टेक्रोलॉजी के लिए 60 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें