फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी कर्मी को मुनाफे का झांसा दे ठगे 33 लाख

Wed, 27 May 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। साइबर ठगों ने निवेश पर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर पानीपत रिफाइनरी की एक महिला कर्मचारी से 33 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से तमिलनाडु निवासी महिला कर्मचारी ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत हैं और रिफाइनरी टाउनशिप में रहती हैं। जुलाई 2025 में उनके मोबाइल नंबर पर यूके के एक नंबर से ऑनलाइन निवेश संबंधी मैसेज आया था। बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने उन्हें निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 33 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि रकम जमा कराने के बाद न तो कोई मुनाफा दिया गया और न ही मूल राशि वापस की गई। उल्टा और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया जाने लगा। इसके बाद महिला को साइबर ठगी का एहसास हुआ।

महिला ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में साइबर क्राइम थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित बैंक खातों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




निवेश के नाम पर बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले

साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में ऐसे दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दोनों मामलों में विदेशी नंबरों से कॉल या मैसेज कर लोगों को झांसे में लिया गया।



साइबर ठगी से बचाव के उपाय



किसी भी संदिग्ध यूआरएल या लिंक पर क्लिक न करें और उसका जवाब देने से बचें।

अज्ञात व्यक्तियों के संपर्क में आने से पहले उनकी पहचान की पुष्टि करें।

बिना सत्यापन के किसी अनजान व्यक्ति या संस्था को पैसे न भेजें।

अधिक मुनाफे का दावा करने वाली कंपनियों या निवेश योजनाओं की पहले जांच करें।

अलग-अलग खातों में निवेश करने से पहले बैंक खाते और संस्था की विश्वसनीयता की पुष्टि करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें