पानीपत। जिले में पंचायतों और पंचायत समितियों के बैंक खातों से करीब 3.50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी सामने आने के बाद विभाग ने सभी 178 ग्राम पंचायतों के खातों का ऑडिट शुरू कर दिया है। बैंक स्टेटमेंट और विभागीय रिकॉर्ड का मिलान अभी अधूरा है।
विज्ञापन
डीडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में करीब 20 पंचायतों और संस्थाओं के खातों से रकम निकाले जाने का पता चला है। इनमें मतलौडा और पानीपत पंचायत समितियों के खातों से अकेले 1.88 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है। समालखा और इसराना पंचायत समितियों सहित कई ग्राम पंचायतों के खातों से भी रकम निकाली गई है।