फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुआ पठन संवर्धन सप्ताह, बच्चों ने किताबों से जोड़ी दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए 7 तक होंगी गतिविधियां, 16 से छठी से आठवीं तक के बच्चों की स्पेल बी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ने की आदत विकसित करने और भाषा कौशल मजबूत करने के लिए सोमवार से पठन संवर्धन सप्ताह शुरू हुआ। जिले के 243 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पुस्तकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान 7 नवंबर तक चलेगा।

पहले दिन विद्यार्थियों ने पुस्तकें पढ़ने, कहानियां सुनने और पढ़ी गई सामग्री को समझकर प्रस्तुत करने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों की पठन क्षमता, सही उच्चारण, शब्दों की समझ और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। उद्देश्य पढ़ने की आदत को बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।
विज्ञापन


वहीं, 16 से 21 नवंबर तक छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्पेल बी प्रतियोगिता होगी। इसमें बच्चे अंग्रेजी शब्दों की सही वर्तनी, उच्चारण और शब्दावली का ज्ञान प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रत्येक स्कूल को 1,500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने कहा कि दोनों गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। इसके लिए सभी स्कूलों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें