फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिश्वत के आरोपी आरसी क्लर्क को भेजा जेल, शक के दायरे में एएसआर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एसडीएम पानीपत के कार्यालय में तैनात आरसी क्लर्क रिंकू को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने के मामले में एएसआर (सहायक अधीक्षक राजस्व) भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसीबी का मानना है कि इस मामले में पूरी चेन काम कर रही है। आरसी क्लर्क की फाइलों को एएसआर मंजूर कर एसडीएम के पास भेजते हैं। एसीबी ने मामले की तह तक जाने के लिए आरोपी रिंकू का दो दिन का रिमांड मांगा था।
कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसीबी अब अपने स्तर पर एएसआर को नोटिस देकर जांच में शामिल करेगी। एसीबी करनाल की टीम ने रिश्वत के आरोपी आरसी क्लर्क रिंकू को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। एसीबी ने उनका दो दिन का रिमांड देने की अपील की।
विज्ञापन

टीम ने कहा कि इस मामले में अन्य लोग भी संलिप्त हो सकते हैं। आरोपी रिंकू से उनके बारे में पता लगाकर पूछताछ की जानी हैं। कोर्ट ने एसीबी की अपील को खारिज कर दिया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इन सबके बीच एसडीएम कार्यालय की आरसी शाखा में बुधवार को इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। वे भी वापस चले गए।
यह है मामला : एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के प्रभारी तेजपाल की अगुवाई में टीम ने मंगलवार शाम को पानीपत के किशनपुरा निवासी संदीप की शिकायत पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

टीम ने पानीपत एसडीएम कार्यालय में तैनात आरसी क्लर्क रिंकू को आरसी में लोन का क्लेम हटाने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। टीम ने रिंकू से रिश्वत के 10 हजार रुपये मौके पर बरामद कर लिए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उनकी रिपोर्ट एएसआर सतबीर को है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें