फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिपब्लिकन पार्टी के जिलाध्यक्ष बने रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया कुरुक्षेत्र का रवि कुमार ढांडा को जिलाध्यक्ष चुना गया है। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर प्रोफेसर अजीत सिंह चहल ने बताया कि पार्टी ने दस जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी रामदास दाबाड़े ने उनका चुनाव किया। अजीत चहल ने बताया कि एडवोकेट विजय पाल रंगा, को रेवाड़ी, रवि कुमार ढांडा को कुरुक्षेत्र, सुंदर सिंह राजपूत को नूह, रविंद्र कुमार को झज्जर, रजत को सोनीपत, सोनी राम को कैथल, मुरारीलाल देवलावास को गुरुग्राम ,ईश्वर डाड़म को भिवानी ,सत्यवान ग्रेवाल को हिसार, रणवीर सिंह बाली को चरखी-दादरी से निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों को दस सितंबर तक अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा गया है। इसके बाद दस जिलों की कार्यकारिणी 12 अक्तूबर को हरियाणा के नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें