फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रवि बने कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय कपिल कमल में शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीवन मण्डल अध्यक्ष, जिला कार्यालय सह प्रमुख एवं जिला आईटी सह प्रमुखों व आईटी टोली सदस्यों की नियुक्तियों की।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया कि रवि मौर्य को जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रवीण रसूलपुर को सीवन मंडल अध्यक्ष, सतपाल भारद्वाज एवं सोनू खानपुर को जिला कार्यालय सह प्रमुख वहीं आईटी विभाग में संजय सैनी, गुरनाम सिंह, राजेश सिंगला, कृष्णा देवी सीवन को जिला आईटी सह प्रमुख व पवन सैन डोहर, चमकीला हंस, दीपक जागड़ा, प्रमोद कांबोज, मुकेश शर्मा, रोहित कुमार, हसन ढुल पाई, अनिल कुमार को जिला आईटी टोली सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा देश की सबसे बड़ी ताकत है, और उसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और परामर्श के पश्चात की गई हैं, जिनका उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय, संगठित और डिजिटल रूप से मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीढ़ होते हैं और आने वाले समय में इनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। उन्होंने सभी को मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें