फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा से दुराचार

Wed, 19 Mar 2014 10:29 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। इलाके के एक गांव में सातवीं कक्षा की एक  छात्रा को खेत में ले जाकर दुराचार करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी गांव में ही किराए पर रहता है। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच करवाकर उसके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ समय पहले माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद से उसका चाचा ही उनका पालन पोषण कर रहा है।

चाचा ने गांव में ही एक बाग ठेके पर लिया हुआ है। मंगलवार शाम को वह बाग में बने कमरे को ताला लगाने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव में ही किराए के मकान में रहने वाला यूपी निवासी एक युवक वहां आया और डराते हुए उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया जिस पर चाचा ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को देकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।  

जांच अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा के बयान पर मामला दर्ज लिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें