फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग को शादी के लिए भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी 25 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की पीओ स्टाफ टीम ने नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को 25 साल बाद बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मॉडल टाउन पुलिस क्षेत्र से 12 अप्रैल 1998 को नाबालिग को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि उनकी टीम ने शनिवार को कामदेव निवासी हेमजा गांव, पटना बिहार गिरफ्तार किया है।


थाना माडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने 25 अप्रैल 1998 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके घर पर कामदेव निवासी हेमजा पटना बिहार हाल किरायेदार पानीपत दूध लेने आता था। दूध बंद करने के बाद भी वह घर पर आता जाता रहा। 12 अप्रैल 1998 को उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को कामदेव बहला फुसला कर भगा ले गया था। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी।



थाना माॅडल टाउन पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद नाबालिग लड़की को आरोपी कामदेव की बहन की ससुराल बिहार के पटना जिला के एक गांव से बरामद किया था। आरोपी कामदेव भागने में कामयाब हो गया था। शनिवार को आरोपी कामदेव को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसने बिहार के विभिन्न जिलों में छुपकर फरारी काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें