पानीपत। वीवर्स कॉलोनी में एक विवाहिता की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। विवाहिता ने रविवार को घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जब तक परिजन उसको जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पति के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार पूनम (33) की सात साल पहले वीवर्स कॉलोनी निवासी अमरीश से शादी हुई थी। अमरीश सेक्टर 25 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। पूनम एक बेटे व एक बेटी के मां थी। रविवार को पूनम ने खुद को कमरे में बंद कर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको कमरे में बेसुध पड़ा देख अमरीश उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।