फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिष्ठान भंडार संचालक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप थाना क्षेत्र में एक मिष्ठान भंडार संचालक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने रणदीप मलिक का नाम लेकर यह रंगदारी मांगी है। मिष्ठान भंडार संचालक को पहले भी धमकी मिल चुकी हैं। रंगदारी के तीन मामले सामने आने पर पुलिस ने सीआईए को जांच दी है। वहीं सात दिन पहले असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज कार्यालय पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन

मिष्ठान भंडार संचालक ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति का फोन आया। उनको पांच करोड़ रुपये देने की धमकी दी। सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि रणदीप मलिक के कहने पर पैसे नहीं दिए तो काउंटर पर बैठे व्यक्ति को सीधी गोली मारी जाएंगी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मौका देखा। पुलिस अधिकारियों ने सीआईए को जांच दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें