इसराना। नौल्था गांव स्थित बाबा लाठे वाली गोशाला के प्रधान इसराना के रामकुमार जागलान बने हैं। गोशाला परिसर में शनिवार को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक की गई। इसमें करीब 20 गावों के मौजिज लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कारद गांव के पूर्व सरपंच हरिचंद मलिक ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से रामकुमार जागलान इसराना को प्रधान घोषित किया। इनके साथ थर्मल में कार्यरत एसडीओ नरेश जागलान नौल्था को कैशियर व मास्टर सुरेंद्र जागलान जौंधन को सचिव बनाया। नवनियुक्त प्रधान रामकुमार जागलान ने सबका आभार जताया। उन्होंने बताया कि वह सबके सहयोग से गोशाला के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। गोशाला में गायों के आवास व चारे की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ हर कार्य को बेहतर ढंग से किया जाएगा। इस मौके पर चौबीसी के प्रधान तेजवीर जागलान, धर्मपाल जागलान, नौल्था के सरपंच बलराज जागलान, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, हरिचंद मलिक, पूर्व प्रधान सूरजभान, रामसिंह जागलान, नरेंद्र नांदल महाराना, फूल सिंह, दयाराम कोच, राज सिंह आर्य, वेद प्रकाश जागलान, बलराज कारद व रणबीर सिंह मौजूद रहे।