बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसपी व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन। स्वंय
- फोटो : mathura
- जिला बार एसोसिएशन की ओर से कराई गई बैडमिंटन प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सौदापुर गांव स्थित ए-2-एस एकेडमी में किया गया। अधिवक्ताओं ने बैडमिंटन कोर्ट में खूब पसीना बताया। एकल के अंडर 40 आयु वर्ग में रमन मिगलानी और 40 साल से अधिक उम्र के वर्ग में आर्य सुरेश मलिक ने जीत हासिल की। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि एसपी भूपेंद्र सिंह रहे। इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने उनका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल प्रतियोगिता तनाव को दूर करने, आपसी समन्वय को बढ़ाने और स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में सहायक होते हैं।
प्रतियोगिता में अंडर 40 और 40 साल से अधिक वर्ग में प्रतिस्पर्धा हुई। अंडर 40 में एकल वर्ग में रमन मिगलानी विजेता रहे। वहीं वैभव देशवाल उपविजेता रहे। युगल में रमन मिगलानी और वैभव देशवाल की जोड़ी ने जीत हासिल की। वहीं राहुल व मधुर गर्ग उपविजेता रहे। मिश्रित युगल में रमन मिगलानी और पलक की जोड़ी विजेता रही। आर्य सुरेश मलिक और चंचल की जोड़ी ने जीत दर्ज की। उधर, 40 साल से अधिक उम्र वर्ग में आर्य सुरेश मलिक विजेता और रवि आर्य उपविजेता रहे। युगल में आर्य सुरेश मलिक व रवि आर्य की जोड़ी ने जीत दर्ज की। वहीं सुरेंद्र कादियान और अनिल की जोड़ी उपविजेता रही। मिश्रित युगल में सुरेश मलिक और चंचल की जोड़ी विजेता रही। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव संदीप शांडिल्य, सह सचिव यमन बठला व कोषाध्यक्ष राकेश अहलावत मौजूद रहे।