फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीराम बरात का नजारा रामभक्तों को लगा बड़ा प्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- धूमधाम से मनाया गया श्रीराम विवाह उत्सव, श्रीराम बरात संग देवी-देवताओं की निकली सुंदर झांकियां
विज्ञापन

- आईबी स्कूल के मैदान में रामलीला का किया जा रहा मंचन
- श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा द्वारा भव्य रामलीला समारोह के 74वें धर्म प्रचार वर्ष का आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी काॅलेज मैदान से श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा की ओर से बुधवार शाम पांच बजे रघुकुल शिरोमणि भगवान श्री रामचंद्र जी महाराज की बरात गणपति श्री गणेश जी महाराज की प्रथम झांकी के साथ बड़ी धूमधाम से चली। विवाह समारोह में महंत अरुण दास महाराज, मुख्य अतिथि समाजसेवी उद्योगपति चंद्रशेखर शर्मा रहे जिन्होंने भगवान श्री राम को दूल्हे सरकार के रूप में शीश मुकुट पर गुरु वशिष्ठ के संग फूलों की कलियों का सेहरा बांधा। समाजसेवी मुख्य अतिथि अनिल अरोड़ा, बंटू हलवाई व समाजसेवी साहिल अरोड़ा, मेसर्ज हियांशी क्रिएशंस द्वारा भगवान श्रीराम को माल्यार्पण किया गया।
नगर में सर्वत्र फूलों व रंगीन लाइटों से सजी देवी-देवताओं की सुंदर व आकर्षक झांकियाें का आकर्षण बना रहा। विभिन्न धर्म स्थानों के आगे श्रद्धालु सेवकों ने आरती वंदन कर पुष्प वर्षा की। मुख्य रूप से श्री गुरुद्वारा पहली पातशाही, जवाहर क्लॉथ मार्केट, चौड़ा बाजार, हनुमान बाजार, प्रेम मंदिर, इंदिरा बाजार, शाह शॉपिंग सेंटर, इंसार चौक, हिंदू सत्संग मंदिर, बुलबुल बाजार, हलवाई हट्टा, गुड मंडी चौक, राजपूताना बाजार, अमरभवन चौक, पचरंगा बाजार, वाल्मीकि मंदिर, शिव मंदिर व जीटी रोड से होती हुई नगर व बाहर से आए बैंड वादकों की आगवानी में शहनाई, ढोल-बाजों के साथ शोभायात्रा मध्यरात्रि के बाद जनकपुरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुरी को फूलों व लाइटों से बडी खूबसूरती से सजाया गया था तथा मां भगवती का जागरण चल रहा था। श्री सीताराम जी का लावा मंगल वेद मंत्रों से हुआ, पुष्प वर्षा की गई व सभी बारातियों को भंडारा प्रसाद मिला। इस अवसर पर परमवीर ढींगरा, युधिष्ठिर शर्मा, कालू बजाज, गुलशन नंदा, जगदीश शर्मा, रामलाल भुगरा, यशपाल शर्मा, जगदीश चराया, दुर्गेश शर्मा, सतपाल धमीजा, दीपक मखीजा, लक्की अरोड़ा, सतीश गंभीर, कौशल सिंदवानी, भारत बत्रा, तुषार पाहवा, सत्यम आहूजा, राजू सैनी, सोनू शर्मा, अखिल बरेजा, सुनील मिगलानी आदि सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें