फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक दिन खरीद के बाद फिर नमी बनी बाधा, पानीपत मंडी में पांच एमटी की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बुधवार को पानीपत अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद की गई। यहां करीब पांच एमटी धान की खरीद की गई। बाकी मंडियों में नमी के चलते धान की खरीद नहीं की गई। अब तक करीब 68 एमटी धान की खरीद की गई है। कई मंडियों में धान तो पहुंचा। लेकिन नमी के चलते खरीद नहीं हो सकी। इन सबके बीच अधिकारियों ने मंडियों का दौरा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की नौ मंडियों में धान की खरीद की जानी है। मुख्य रूप से छह मंडियों में धान पहुंच रहा है। यहां हैफेड और वेयर हाउस को धान की सरकारी खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। जिले की मंडियों में बुधवार को छठे दिन खरीद कार्य किया गया। खरीद एजेंसी वेयर हाउस ने पानीपत अनाज मंडी पांच एमटी धान की खरीद की है। हैफेड द्वारा बुधवार को खरीद नहीं की गई।

बॉक्स

मंडी में रखें साफ सफाई का विशेष ध्यान : ज्योति मित्तल

संवाद न्यूज एजेंसी

इसराना। एसडीएम ज्योति मित्तल ने बुधवार को दोपहर बाद मतलौडा अनाज मंडी का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धान मापक यंत्रों की व किसानों की उपज की भी जांच कराई। उन्होंने कहा कि साफ सफाई हमारा दैनिक जीवन का हिस्सा है। हमें मंडी की साफ सफाई रखनी चाहिए। किसान भी अपनी उपज को साफ करके लेकर आएं ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी सुविधाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें