फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार्टून और संगीत वाली राखियां बनीं बच्चों की पसंद

विज्ञापन
कार्टून वाली राखियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में रौनक लौट आई है। राखियों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। बहनों में इस त्योहार को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार न केवल आकर्षक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते की गहराई को भी दर्शा रहे हैं।
विज्ञापन

इंसार बाजार में राखियों की अस्थायी दुकानें सजी हैं। इन दुकानों पर हर तरह की राखियां उपलब्ध हैं साधारण धागों से लेकर डिजाइनर राखियों तक। छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर जैसे डोरेमोन, चिंकी-मिंकी, पिकाचू और सुपर हीरो वाली राखी ने जगह बना ली है। खरीदारी करने आईं पूजा ने बताया कि रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है, जब बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करते हुए राखी बांधती हैं। इस पर्व पर राखी सिर्फ एक धागा नहीं बल्कि प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक होती है। इसलिए बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए खास राखियों की तलाश में लगी हैं। कई बहनें राखियों के साथ-साथ सुंदर थाली, रोली-चावल और मिठाई का भी पूरा सेट खरीद रही हैं।

कार्टून वाली राखियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें