मतलौडा। पंचायत समिति की उपाध्यक्ष के लिए सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव कराया। जिसमें राजरानी 22 सदस्यों का समर्थन पाकर निर्विरोध उपाध्यक्ष बनीं। एक सदस्य ने इनका विरोध किया। एसडीएम इसराना नवदीप सिंह की देखरेख में सोमवार समिति के सदस्य एकत्रित हुए। पहले से ही उपाध्यक्ष के लिए तय किए गए राजरानी के नाम पर 22 सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपने हस्ताक्षर कर दिया। समिति के अन्य सदस्यों में फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर राजारानी का स्वागत किया। समिति सदस्य राजेंद्र सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि नामांकन के लिए किसी भी अधिकारी ने घोषणा नहीं की। रजिस्टर में सर्वसम्मति से राजरानी को समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का प्रस्ताव पहले ही लिखा गया था। सदस्यों से बिना कुछ पूछे व कहे उनके हस्ताक्षर करा लिए गए। यह सब स्थानीय राजनीति के चलते हुआ है।