पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की गंगाराम कॉलोनी में नाले के पास एक गड्ढे में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को करीब 11 बजे गंगाराम कॉलोनी में नाले के पास गड्ढे में एक शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशंका है कि शराब के नशे में गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हुई। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। ब्यूरो