संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। हरियाणा सरकार द्वारा लंबे इंतजार के बाद वीरवार को प्रदेश की मार्केट कमेटियों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। राजेंद्र रावल को सर्वसम्मति से बापौली मार्किट कमेटी के चेयरमैन बनाया गया है। साथ ही आढ़ती पवन को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। इस दौरान छाजपुर कलां गांव में दोनों की नियुक्ति से किसान व व्यापारियों में खुशी का माहौल है। किसानों व व्यापारियों ने चेयरमैन का फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।