पानीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। प्रतियोगिता से स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने किया।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें आर्यन कक्षा बारहवीं व नेहा कक्षा ग्यारहवीं ने प्रथम, शगुन कक्षा बारहवीं और सावन मिटान कक्षा बारहवीं ने द्वितीय और आरती व शिवम कक्षा ग्यारहवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय इंचार्ज सुशील कुमारी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भारत की आत्मनिर्भरता और विकास की गति को बढ़ाने के प्रति जागरूकता के लिए विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक रविंद्र सिंह, गणित प्राध्यापक दीपिका धवन व डीपीई उमेद सिंह मौजूद रहे।