फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट की बारिश ने खोल दी दावों की पोल

विज्ञापन
पानीपत। बारिश के बाद संजय चौक पर भरा दो-दो फुट पानी, रोड पर बने नाले ओवरफ्लो होने के कारण नाले के अं? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। प्री-मानसून की महज 15 मिनट की बारिश ने वीरवार की दोपहर नगर निगम दावों की पोल खोल दी। जीटी रोड समेत आधा शहर की कालोनियों में पानी ही पानी दिखने लगा। शहर का सीवरेज सिस्टम ब्लॉक होने से जीटी रोड तक में पानी भर गया। बारिश से पहले करीब 17 मिनट तक तेज आंधी चली, जिसमें पानीपत टोल प्लाजा की छत तक उड़ गई।
विज्ञापन

ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की मेन 11 केवी की हॉट लाइन टूटकर गिर गई। इससे दो ट्रांसफार्मर समेत नौ बिजली पोल गिर गए, इससे बिजली निगम की लापरवाही भी उजागर हो गई। हॉट लाइन टूटने से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। गनीमत रही कि जिस समय पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, उस समय सड़क पर कोई राहगीर नहीं था। प्री मानसून की बारिश ने नगर निगम के प्रति माह छह करोड़ रुपये के सफाई बजट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शहर के बाजार और अनाजमंडी में दो-दो फीट तक पानी
शहर के लाल बत्ती चौक के इंसार बाजार में सीवर बंद होने की वजह से दो फीट तक पानी जमा हो गया। लोगों को गंदे पानी के बीच से ही निकलना पड़ा। निगम सफाई कर्मी न आने से परेशान दुकानदारों ने खुुद ही नालियों की ब्लॉकेज को हटाया। सीवरेज के ढक्कन हटाकर बरसाती पानी की निकासी करवाई। वहीं, एसडी कॉलेज रोड पर भी दो से तीन फीट तक पानी भरा रहा। असंध रोड अंडर पास के नीचे भी पानी भर गया। इसके अलावा अनाज मंडी और सब्जी मंडी की सभी सड़कें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

जिसका था डर वही हुआ, आदर्श नगर हुआ पानी-पानी
बरसाती पानी की निकासी के लिए पिछले दो साल से निगम और प्रशासन से जूझ रहे आदर्श नगर के लोगों को जिस बात का डर था वही हुआ। आदर्श नगर में पानी-पानी दिखने लगा। नगर में दो से तीन फीट तक बरसाती पानी जमा हो गया। लोगों के घरों मेें पानी भर गया। जिससे उनके बाहर आने जाने तक का रास्ता बंद हो गया। इसी बरसाती पानी की निकासी के लिए यहां स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल बनाया जा रहा था, जिसे रुकवाने का आरोप आदर्श नगरवासियों ने वीवर्स कॉलोनी के कुछ लोगों पार लगाया है।
निगम कहे हुडा देखेगा, एचएसवीपी कहे निगम का एरिया, लोग परेशान
सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर में मलिक पेट्रोल पंप के पीछे के एरिया में हर साल बरसाती पानी भरता है। लोगों का कहना है कि उन्हें आज तक इस पानी की निकासी का नहीं पता चल सका कि इसकी निकासी कहां से होती है। शिकायत निगम से की तो निगम अधिकारी बोले ये हुडा का एरिया है, इसे हुडा देखेगा। हुडा अधिकारियों से शिकयत की तो अधिकारी बोले ये निगम का एरिया है इसका समाधान निगम करवाएगा।
लोग करते रहे शिकायत, अधिकारियों ने नहीं उठाए फोन
शहर के बारिश का पानी भरने की वजह से शहरवासियों ने नगर निगम के सभी अफसरों को फोन किए, लेकिन अधिकारियों ने फोन उठाने ही बंद कर दिए। यही हाल बिजली निगम के अफसरों का दिखाई दिए। शिकायत करने के लिए लोग फोन पर फोन करते रहे, लेकिन अधिकारी अपने काम में ही व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें