फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश में किसानों की बढ़ी चिंता, एक अक्तूबर से शुरू होगी पीआर धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नई अनाज मंडी में सोमवार रात से हो रही रुक-रुककर बारिश से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मंडी में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण किसानों और आढ़तियों को धान की फसल उतारने और सुखाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान राजेश, आजाद और जयबीर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ मंडी में खुले में पड़ी धान भी भीग जाएगी। फसल में नमी बढ़ने से उन्हें सही दाम मिलने में परेशानी होगी। इस बीच मंडी में 1 अक्तूबर से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समय मंडी में 1509 धान की आवक जारी है। अब तक 27,293.1 मीट्रिक टन धान मंडी पहुंच चुका है। इससे करीब 79.90 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के खतरे को देखते हुए किसानों और आढ़तियों को फसल खुले में न रखने की अपील की जा रही है। ऐसे में बारिश के दिनों में नुकसान से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें