पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट ली। जिले में मंगलवार को सुबह के समय बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मतलौडा व इसराना खंड के गांवों में ज्यादा ओलावृष्टि हुई। शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई।
जिले में औसतन 8.6 एमएम बारिश दर्ज की। सबसे अधिक पानीपत में 20 एमएम और सबसे कम बापौली में चार एमएम बारिश दर्ज की। पिछले सप्ताह शुक्रवार को 20 एमएम बारिश दर्ज की थी। बारिश के चलते 33केवी गोहाना रोड केबल ज्वाइंट टूट से करीब तीन घंटे बंद रहा। वहीं भावना चौक से बरसत रोड को जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य के चलते जलभराव हो गया। यहां पानी निकालने के लिए पंप का सहारा लेना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने अगले 24 घंटे मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
मौसम सुबह करीब सवा बजे एक साथ करवट ली और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। मतलौडा व इसराना खंड में करीब पांच मिनट तक हल्की ओलावृष्टि हुई। इसके बाद दिन के समय मौसम साफ रहा। शाम फिर से बारिश शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि बारिश के चलते अगले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना है।