फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे का डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नॉर्दर्न रेलवे हेल्थ यूनिट पानीपत के इंचार्ज डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर (डीएमओ) को एंटी करप्शन ब्यूरो पानीपत ने निजी अस्पताल के जीएम से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। डीएमओ ने निजी अस्पताल के जीएम से रेलवे कर्मचारियों के इलाज के बिल पास करने व भविष्य में उनके अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी। डीएमओ ने जीटी रोड पर एक मिठाई के प्रतिष्ठान के सामने कार में पांच लाख रुपये की यह पहली किस्त ली थी। एंटी ब्यूरो करप्शन ने आरोपी डॉक्टर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उससे पांच लाख रुपये बरामद कर किए गए हैं। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि मूल रूप से पानीपत के शाहपुर गांव निवासी डॉ. रोहित कुंडू जनवरी 2017 से नॉर्दर्न रेलवे हेल्थ यूनिट पानीपत के डीएमओ के पद पर कार्यरत है। उसका परिवार नोएडा में रहता है। वह खुद पानीपत रेलवे स्टेशन स्थित क्वार्टर में रहता है। डॉ. रोहित कुंडू ही रेलवे कर्मचारियों के इलाज संबंधी बिलों को पास कर फाइल दिल्ली रेलवे मुख्यालय में भेजता था। उसने जीटी रोड स्थित ऑस्कर अस्पताल के जीएम डॉ. नवीन से 16 मरीजों के इलाज संबंधी 12 लाख रुपये के बिल पास करने और भविष्य में उसके अस्पताल में मरीज रेफर करने के एवज में 15 लाख रुपये मांगे थे। इसमें पांच लाख रुपये बिल पास करने व 10 लाख रुपये मरीज रेफर करने के बाद देना तय किया गया था। इन 16 मरीजों के फरवरी, मार्च व अप्रैल के बिल अटका कर रखे थे। निजी अस्पताल के जीएम ने सोमवार दोपहर 12 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दी। एसीबी के प्रभारी सुमित सरोहा ने इसकी जानकारी ब्यूरो के एसपी को दी। एसपी ने डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए हरियाणा स्टेट एथॉरिटी मार्केटिंग डिवीजन के एसडीओ प्रदीप कुमार को स्वतंत्र गवाह की जिम्मेदारी सौंपी। ब्यूरो ने जीएम को पांच लाख रुपये के नोटों पर पाउडर लगाकर दिया गया। डॉ. कुंडू को कॉल कर पैसे देने के लिए जीटी रोड स्थित हन्नू स्वीट्स के बाहर बुलाया गया। जीएम व डॉ. रोहित कुंडू कार में बैठ गए। जैसे ही डॉ. रोहित कुंडू ने जीएम से पैसे पकड़े, एसीबी की टीम ने तुरंत पकड़ लिया। पानी में हाथ धुलवाए तो पानी गुलाबी हो गया। उससे पांच लाख रुपये बरामद किए गए। एसीबी ने डॉ. रोहित को गिरफ्तार कर लिया। जीएम ने एसीबी को डॉक्टर की पैसे मांगते हुए मोबाइल रिकॉर्डिंग भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें