फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की चार दुकानों में छापामारी, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उड़नदस्ता पिछले 15 दिन से मिठाई की दुकानों पर लगातार छापामारी कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार को दस्ते को सूचना मिली थी कि कुछ दुकानों पर मावा और अन्य पदार्थों में मिलावट की जाती है। इसी सूचना पर बृहस्पतिवार को उड़नदस्ता की टीम सनौली रोड पर पहुंची और खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी को भी मौके पर बुलाया। यहां से शिव व हरियाणा मावा भंडार से मावा व पनीर के सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम समालखा रवाना हुई। समालखा में टीम ने मितल स्वीट्स व कुच्छल स्वीट्स में छापामारी की। रिकॉर्ड को जांचा गया। यहां से टीम ने कोकोनट बर्फी, चमचम और खोया के सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए करनाल लैब भेज दिया गया है। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि उड़नदस्ता के साथ कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई जारी रहेगी। दुकानदारों को चेेताया जा चुका है कि वो मिलावट न करें। मिलावट मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें