समालखा। नारायणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. बलराम चोपड़ा ने शुक्रवार को चुलकाना और आट्टा गांव में स्थित प्राथमिक हेल्थ सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान चुलकाना गांव में डॉक्टर नदारद मिले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दो कार्य दिवस के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
जानकारी देते हुए नारायणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. बलराम चोपड़ा ने बताया कि गांव चुलकाना प्राथमिक हेल्थ सेंटर के अधीन नौ गांव आते हैं। ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि चुलकाना प्राथमिक हेल्थ सेंटर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर नदारद रहते हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को गांव चुलकाना और आटा प्राथमिक हेल्थ सेंटर में निरीक्षण किया गया। जिसमें चुलकाना प्राथमिक हेल्थ सेंटर में डॉक्टर गैर हाजिर पाया गया। जिसको लेकर दो दिन कार्य दिवस पर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। यहां पर पहले महिला डॉक्टर तैनात की गई थी लेकिन वह पिछले करीब छह महीने की छुट्टी लेकर गई हुई हैं जिसको देखते हुए नारायणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर को गांव चुलकाना प्राथमिक हेल्थ सेंटर में जन्म मृत्यु के कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान आईएलआर की जांच की गई। उन्होंने बताया कि काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आट्टा गांव में डॉक्टर कोर्ट में गए हुए थे। छापा से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।