अंबाला। बब्याल में 11 सितंबर को हुए राहुल हत्याकांड मामले में महेश नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी शिवम अभी भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बब्याल निवासी शीशपाल उर्फ शैली उर्फ साहिल, विक्की उर्फ सत्तू के रूप में हुई है, जो आरोपी को भगाने में शामिल थे।
शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, ताकि दूसरे आरोपियों का पता लगाया जा सके। हालांकि वारदात में शामिल लखन व विशाल की भी रात को गिरफ्तारी हो गई है, लेकिन पुलिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि दो आरोपी काबू कर लिए गए है और तीन अन्य आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। पिता की शिकायत पर चार नामजद, पुलिस जांच में पांचवें आरोपी का नाम आया सामने महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में मृतक राहुल के पिता राजकुमार ने बताया कि उनके पास तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा राहुल सब्जी का काम करता था। 11 सितंबर को बेटा चंदपुरा राहुल अपने दोस्त विशाल के साथ बाइक पर दयाल बाग चौक से घर आ रहे थे, जैसे ही वह अकालगढ़ गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो पहले से कार में तीन से चार लड़के बैठे हुए थे। जैसे ही बेटा बाइक से उतरकर किराये की दुकान से लौटा तो पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। शैली, लखन, शिवम व सोनू शामिल था। शिवम ने थप्पड़ मुक्के मारे तो शैली, लखन व सोनू ने पकड़ लिया, तभी शिवम ने राहुल पर दो वार किए। विशाल बीच-बचाव करवाने आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। बचाव के दौरान विशाल के हाथ में चाकू लगे थे।