फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवे पर ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से चार टायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। नेशनल हाईवे पर स्थित फौजी ढाबे के पास खड़े एक 16 टायरी टैंकर से शातिर चोरों ने रिम सहित चार टायर चोरी कर लिए। वारदात उस समय हुई जब ड्राइवर ट्रक खड़ा कर केबिन में सो रहा था। सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला। संगरूर निवासी ट्रक मालिक मनमोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका ड्राइवर इकराम रेवाड़ी से पंचकूला लोड भरने जा रहा था। देर रात करीब 2:30 बजे थकान होने के कारण उसने शहजादपुर के पास ट्रक खड़ा किया था। सुबह 8 बजे देखा तो ड्राइवर साइड के चार टायर गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें